Site icon Khabribox

उत्तराखंड: स्कूटी से लौट रहे मेडिकल रीप्रजेंटेटिव को डंपर ने रौंदा, कारवाई की मांग


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ काशीपुर में स्कूटी पर रुद्रपुर लौट रहे मेडिकल रीप्रजेंटेटिव को गदरपुर में डंपर ने रौंद दिया।

युवक की सड़क हादसे में मौत-

जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के लाल बंग्ला, नई सब्जी मंडी निवासी मनीष शुक्ला (32) पशु चिकित्सा से जुड़ी कंपनी में मेडिकल रीप्रजेंटेटिव के पद पर तैनात थे। रविवार शाम वह काशीपुर से चलकर रुद्रपुर की तरफ आ रहे थे। तभी रात करीब साढ़े आठ बजे गदरपुर में सूरजपुर के पास नवीन मंडी स्थल के सामने तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने उनकी स्कूटी को रौंद दिया। जिसके बाद किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी और युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। वही परिजनों ने पुलिस कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version