Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मेधावी टॉपर्स होंगे सम्मानित, एक दिन के लिए बनेंगे डीएम, एसपी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

मेधावी होंगे सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। जिसमे मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) की भूमिका दी जाएगी। बताया है कि इस प्रेरणादायी पहल का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव देना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित करना है। जल्द यह योजना जिलों में लागू की जाएगी और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

पर्यावरण संरक्षण की ओर सशक्त प्रयास

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टॉपर्स को विशेष सम्मान देने के साथ ही’नदी उत्सव’ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस आयोजन का उद्देश्य नदियों की सफाई, स्वच्छता, पुनर्जीवन और संरक्षण को जन अभियान का रूप देना है।

Exit mobile version