Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर घर की छत से गिरा अधेड़, हायर सेंटर रेफर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टनकपुर में एक व्यक्ति घर की छत से गिरकर घायल हो गया।

सर में आई गंभीर चोट

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह टनकपुर चम्पावत हाईवे से लगे बगेडी, चल्थी निवासी 49 वर्षीय रेवाधर जोशी पुत्र देवी दत्त जोशी अपने घर की छत में टहल रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर छत से जमीन में जा गिरे। जिसके बाद उन्हें तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। ‌

Exit mobile version