Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

भूकंप के झटके

मिली जानकारी के अनुसार राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, भूकंप के ये हल्के झटके मुख्य रूप से तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत महसूस किए गए। वैज्ञानिक जांच और आंकड़ों में पाया गया कि इस भूकंप का केंद्र पिलंग के जंगलों में जमीन की सतह से लगभग 7 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। राहत की बात यह है कि जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है, जिसके चलते इसे हल्के झटके की श्रेणी में रखा गया है।

Exit mobile version