Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सैन्य गौरव अब संभालेंगे भर्ती परीक्षा की कमान: PVSM से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गजेंद्र जोशी बने UKPSC के नए अध्यक्ष

उत्तराखंड: देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले उत्तराखंड के लाल, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC), हरिद्वार का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दी शुभकामनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यपाल की संस्तुति के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंपावत के लटोली ग्राम के मूल निवासी लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) जोशी अब राज्य की इस सर्वोच्च संवैधानिक भर्ती संस्था का नेतृत्व करेंगे। इस ऐतिहासिक नियुक्ति की खबर मिलते ही चंपावत सहित पूरे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मिले यह सम्मान

​लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गजेंद्र जोशी का सैन्य जीवन असाधारण साहस और उत्कृष्ट उपलब्धियों से भरा रहा है। हाल ही में, 29 जून 2026 को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च सैन्य अलंकरणों में से एक ‘परम विशिष्ट सेवा मेडल’ (PVSM) से अलंकृत किया था। इससे पूर्व भी उनकी असाधारण सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और सेना मेडल (SM) से सम्मानित किया जा चुका है।

Exit mobile version