Site icon Khabribox

उत्तराखंड: लाखों राशन कार्ड धारकों को मिलेगी बड़ी राहत, अब घर बैठे होगा E-KYC, जल्द लांच होगा नया मोबाइल एप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों को जल्द बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के लिए एनआईसी देहरादून द्वारा एक मोबाइल एप तैयार किया गया है।

लोगों को मिलेगी राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नया मोबाइल एप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस एप के माध्यम से लोगों को अब राशन डीलर की दुकान तक जाकर लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस एप से ई-केवाईसी की प्रक्रिया घर बैठे ही पूरी हो सकेगी। विभाग इस एप को एक-दो दिन में लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया कि एप पर परिवार की यूनिट संख्या, साल भर में लिया गया राशन, शेष कोटा, और अन्य सभी सूचनाएं एक क्लिक में उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही पहचान की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। जिसमें अब ई-केवाईसी के लिए अंगूठे या उंगलियों के बायोमीट्रिक की जगह आइरिस स्कैन यानी आंखों की पुतली के स्कैन का उपयोग होगा, जिससे पहचान और भी सटीक और आसान हो जाएगी।

Exit mobile version