Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नाबालिग युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

देहरादून से अपहरण के बाद नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपित के कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया है।

यह है पूरा मामला

अजबपुर खुर्द निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया की उनकी सब्जी की दुकान है। 26 नवंबर की शाम को उनकी 14 साल की बेटी उनके साथ दुकान में थी। इस दौरान वह नजदीक ही एक दुकान में टिक्की खाने की बात कहकर चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उनके परिचित एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी को मंदिर के पास नारियल पानी की ठेली लगाने वाले कादिर निवासी ग्राम खैरी बदायूं उत्तरप्रदेश के साथ उसने देखा है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

आरोपित गिरफ्तार

पुलिस को जांच के दौरान पता लगा कि आरोपित किशोरी को दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र के एक होटल में रखा हुआ है। इस पर पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची और आरोपित को होटल से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपित कादिर के खिलाफ अपहरण के साथ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version