Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा भ्रम, अपर पुलिस महानिदेशक ने की यह अपील

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है‌। उत्तराखंड में एक बार फिर अकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग तेज होने लगी है।

कहीं यह बात

वहीं इन दिनों इससे संबंधित सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक, तथ्यहीन और विवादास्पद दावों पर उत्तराखंड पुलिस ने अपना आधिकारिक पक्ष जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील और दुर्भाग्यपूर्ण रहा है, लेकिन इसकी जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती गई है। कहा कि हाल के दिनों में इस प्रकरण से जुड़े कुछ ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और उनकी विवेचना प्रचलित है‌। वहीं जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version