Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के संबंध में डाली भ्रामक पोस्ट तो खैर नहीं, पर्यटन विभाग ने जारी की यह गाइडलाइन





उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी संदेश, भ्रामक वीडियो या गलत जानकारी साझा करना अब भारी पड़ सकता है।


गाइडलाइन जारी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने संबंधित आधिकारिक गाइडलाइन जारी की। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी है कि गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन विभाग के अनुसार, यात्रा से जुड़ी गलत सूचनाएं न केवल श्रद्धालुओं में भ्रम पैदा करती हैं, बल्कि इससे सार्वजनिक व्यवस्था और जनभावनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सोशल मीडिया की हर गतिविधि पर विभाग की कड़ी निगरानी रहेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।





Exit mobile version