Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मिस उत्तराखंड-2026: ‘मिस ब्यूटीफुल आइज़’ और ‘मिस ब्यूटीफुल हेयर’ सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन, जानें कब होगा ग्रैंड फिनाले

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सिनमिट कम्युनिकेशंस के बैनर तले ‘मिस उत्तराखंड-2026’ प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसके तहत बुधवार को सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में ‘मिस ब्यूटीफुल आइज़’ और ‘मिस ब्यूटीफुल हेयर’ सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए अपनी जीवनशैली और देखभाल से जुड़ी दिनचर्या साझा की। जिसके बाद प्रतिभागियों का चयन उनकी स्वाभाविक सुंदरता, आकर्षक व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, मंच पर प्रस्तुति और संपूर्ण ग्रूमिंग के आधार पर किया गया। वहीं इन विभिन्न चरणों में चयनित होने वाली सभी प्रतिभागी अगस्त के अंत में होने वाले भव्य ग्रैंड फिनाले में अपना हुनर दिखाएंगी।

निर्णायक की भूमिका

इस प्रतियोगिता के जज पैनल में मिस उत्तराखंड 2017 शिवांगी शर्मा, मेघा कुमारी (मिस ब्यूटीफुल हेयर), चेतना उपाध्याय (मिस कंजेनियलिटी 2025) और मिस्टर अब्दुल शामिल रहे।

Exit mobile version