Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून में मॉक ड्रिल, बजे एयर रेड सायरन, पुलिस व एसडीआरएफ हुए अलर्ट, सुरक्षित स्थानों पर पंहुचाए लोग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। गृह मंत्रालय ने राज्‍यों को 7 मई को नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए थे।

नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके क्रम में आज बुधवार को‌ प्रशासन और सिविल डिफेंस की ओर से देहरादून में मॉक ड्रिल की गई।
📌📌📌जिसमे शाम 4:12 बजे एयर रेड सायरन बजे। जिस पर पुलिस और एसडीआरएफ भी अलर्ट मोड पर आ गई। सायरन बजने के साथ मॉक ड्रिल शुरू हो गई। 📌📌📌साथ ही पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
📌📌📌शहर में आराघर चौकी, धारा चौकी, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट और लक्खीबाग पुलिस चौकी पर लगे एयर रेड सायरन बजाए गए।
📌📌📌पुलिस ने बड़े-बड़े आवासीय भवनों, सरकारी भवनों से लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया।
📌📌📌मॉक ड्रिल में जरूरी जानकारी दी। अभ्यास के तहत ट्रैफिक रोका गया। साथ ही मुख्य बाजारों में दुकानों को भी बंद कराया गया।
📌📌📌हवाई हमले के दौरान सतर्कता बरतने एवं बचाव के लिए यह मॉक अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। 

Exit mobile version