Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी: कांग्रेस ने देहरादून में इतने अगस्त तक स्थगित की परिवर्तन संकल्प यात्रा

उत्तराखंड: देहरादून में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के द्वितीय चरण की प्रक्रिया पर नजर रखने और निगरानी के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी आगामी परिवर्तन संकल्प यात्रा को स्थगित कर दिया है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संकल्प यात्रा 15 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदाता सूचियों से नाम हटाने के लिए दर्ज कराई जा रही आपत्तियों पर विशेष ध्यान दें, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से न हटे। इस प्रक्रिया में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक कंट्रोल रूम शुरू किया गया है और जिला स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है।

Exit mobile version