Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से गैरसैंण में होगा आयोजित, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।

जारी हुआ आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से 23 अगस्त तक चलेगा। यह मानसून सत्र गैरसैण के भराड़ीसैंण में आयोजित होगा। जिस पर आज शुक्रवार शाम को विधानसभा सत्र को लेकर आदेश जारी हो गए हैं। बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में सत्र का समय व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। आज मुख्यमंत्री ने तारीख तय कर दी है।

Exit mobile version