Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विधानसभा का मानसून सत्र, आज विधानसभा में पेश होंगे अनुपूरक बजट समेत यह विधेयक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन परिसर में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है।

विधानसभा का मानसून सत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 अगस्त से मानसून सत्र शुरू हुआ है। आज गुरूवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट समेत आठ विधेयक पेश होंगे। जिसमें तीन अध्यादेश भी शामिल हैं। जिन्हें बुधवार को सदन के पटल पर रखा गया। जिसमें-
✴️✴️उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक
✴️✴️उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959) (संशोधन) अध्यादेश और उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 2016) (संशोधन) अध्यादेश
✴️✴️विधायकों की सदन एवं निर्वाचन क्षेत्र, सेवा शर्ताें पर सदन में प्रस्तुत तदर्थ समिति की रिपोर्ट भी विधेयक के रूप में सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे।

किए जाएंगे पेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना संबंधी विधेयक, जेल एक्ट में संशोधन विधेयक, उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश अधिनियम संशोधन विधेयक भी पेश किए जाएंगे।

Exit mobile version