Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 19 अगस्त से 22 अगस्त तक गैरसैंण में चलेगा विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम ने दी यह जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी 19 अगस्त से गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र प्रस्तावित है।

विधानसभा सत्र 19 से 22 अगस्त तक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से मानसून सत्र शुरू होगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है, जिसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। बताया कि सत्र के लिए अब तक 32 विधायकों से 547 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। 

Exit mobile version