Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 5 सितंबर से देहरादून में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, अनुपूरक बजट पेश करेगी धामी सरकार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र देहरादून में पांच सितंबर से आयोजित होगा। सत्र आठ सितंबर तक प्रस्तावित किया गया है। सत्र में अनुपूरक बजट पेश होगा। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विमर्श करने के बाद विधान सभा सत्र को 5 सितंबर से करने का लिया गया निर्णय

बता दें कि विधायी विभाग का छह सितंबर से 12 सितंबर के बीच विधानसभा सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा गया। इस पर विमर्श करने के बाद इसे 5 सितंबर से करने का निर्णय लिया गया। संसदीय कार्य एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सत्र आहूत होने की जानकारी दी।

विधानसभा सत्र के पहले दिवस में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.चंदन राम दास को दी जाएगी श्रद्धांजलि

प्रेमचंद्र अग्रवाल ने बताया कि बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी में हुआ था। आगामी सत्र देहरादून विधानसभा में होगा। उन्होंने कहा कि सत्र आठ सितंबर तक आहूत होगा। उस दौरान सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पांच सितंबर को विधानसभा सत्र के पहले दिवस में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सरकार का इस साल का बजट निभाएगा अहम भूमिका

बीते मार्च महीने में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय साल 2023-24 के लिए 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया था। बजट में किसानों, पूर्व सैनिकों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और छात्रों का विशेष ध्यान रखा गया था। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया था कि 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का इस साल का बजट अहम भूमिका निभाएगा। सरकार ने राज्य के विकास से लिए जो भी प्राथमिकताएं तय की हैं, उनकी झलक बजट में दिखाई देगी।

Exit mobile version