Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से मां-बेटी हुए घायल, बच्ची की हालत गंभीर

देहरादून: नटराज चौक से सवारी लेकर देहरादून रोड तिराहे की ओर आ रहा तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार मां और बेटी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मां बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह एक ऑटो आशुतोषनगर चौराहे के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो सवार महिला पूजा जोशी (32) पत्नी हंसराज जोशी निवासी भटवाड़ा, धारमंडल टिहरी गढ़वाल घायल हो गई। जबकि, उनकी आठ वर्षीय बेटी आइसा ऑटो के नीचे दब गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को ऑटो के नीचे से निकाला और घायल मां बेटी को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्ची की खराब हालत को देख उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

Exit mobile version