March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: माँ और सौतेले बाप ने 90 हजार में दो नाबालिग बेटियों का किया सौदा, पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से जुड़ी एक शर्मनाक कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां माँ और सौतेले पिता ने दो नाबालिग बेटियों का सौदा कर दिया।

पुलिस की सजगता से मानव तस्करी से बची लड़कियां-

जिसमें गाड़ियों से 2 लड़कियों की तस्करी की घटना की सूचना पुलिस को गुरूवार रात करीब 10:30 मिली। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने एंचोली चौकी के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। जिसमें पुलिस ने पिथौरागढ़ से घाट की ओर जा रही स्कॉर्पियो को रोका, जिसमें दो लड़कियां बैठीं मिलीं, जिनकी उम्र 12 और 14 साल थी। पुलिस की सजगता के कारण मानव तस्करी से दो लड़कियां बच गई। वही पुलिस ने व्यक्तियों को पिथौरागढ़ से बाहर निकलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पुलिस ने लड़कियों के माता-पिता समेत सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

90 हजार में किया था नाबालिग लड़कियों का सौदा-

पिथौरागढ में नगर से लगे एक क्षेत्र में रहने वाली नेपाली मूल की एक मां और सौतेले बाप ने दो नाबालिग लड़कियों का 90 हजार में सौदा कर दिया। जिसमें उन्होंने अपनी नाबालिग बेटियों को राजस्थान अलवर के लोगों को बेच दिया। जिसमें अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि इन दो लड़कियों को शादी के लिए बनबसा होकर अलवर राजस्थान ले जा रहे हैं।