Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी महक चौहान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिखेरा जलवा, बनीं ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

उत्तराखंड: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों की प्रतिभाएं लगातार वैश्विक पटल पर राज्य का मान बढ़ा रही हैं। वहीं अब उत्तरकाशी जनपद के सीमांत मोरी ब्लॉक (भद्रासू गांव) की रहने वाली 19 वर्षीय महक चौहान ने देवभूमि का मान बढ़ाया है

खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में 16-17 मई तक आयोजित ‘सीएएसए (CASA) महिला रग्बी टूर्नामेंट’ में महक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से सम्मानित किया गया है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम भले ही पदक जीतने से चूक गई हो, लेकिन महक चौहान के आक्रामक खेल ने दुनिया भर के खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी रफ्तार और दमदार फिटनेस का लोहा मनवाते हुए भारतीय टीम के लिए सर्वाधिक 9 ट्राई स्कोर किए और सबसे सफल स्कोरर होने का गौरव हासिल किया। महक की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव मोरी समेत पूरे उत्तराखंड में जश्न का माहौल है।

ओलंपिक में मेडल जीतना लक्ष्य

साल 2023 में महक ने अपना पहला अंडर-18 इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेला। इसके बाद वे अंडर-20 एशिया रग्बी चैंपियनशिप का हिस्सा बनीं और अपनी चुस्ती-फुर्ती के दम पर सीनियर नेशनल टीम में जगह बनाई। महक बताती हैं कि अब उनका एकमात्र लक्ष्य एशियन गेम्स और ओलिंपिक जैसे महाकुंभ में भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए मेडल जीतना है।

Exit mobile version