Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मसूरी पंहुचे एमएस धोनी, लालटिब्बा और चार दुकान की वादियों में बिताए पल,प्रशंसकों में दिखा भारी क्रेज

उत्तराखंड: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को उत्तराखंड पंहुचे। यहां वह ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी पहुंचे।

शांत वादियों में बिताएं पल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी इस यात्रा के दौरान धोनी ने लंढौर कैंटोनमेंट क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों—लालटिब्बा और ‘चार दुकान’ का रुख किया। यहां उन्होंने देवदार के ऊंचे वृक्षों और शांत वादियों के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताए। लालटिब्बा और चार दुकान घूमने के बाद धोनी मसूरी-टिहरी रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, उनकी बेटी जीवा वहां एक महीने के समर कैंप में भाग लेने आई हुई है। धोनी विशेष रूप से अपनी बेटी से मिलने के लिए ही मसूरी पहुंचे हैं। उनके आने की खबर मिलते ही स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में भारी उत्साह देखा गया। हालांकि, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण प्रशंसकों को दूर ही रहना पड़ा और उन्हें थोड़ी निराशा हाथ लगी।

मूल रूप से उत्तराखंड के ही हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है। इसके अलावा, उनकी पत्नी साक्षी सिंह रावत भी मूल रूप से उत्तराखंड की ही रहने वाली हैं।

Exit mobile version