Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अज्ञात कारणों के चलते एमटेक के छात्र ने की आत्महत्या


उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली।

छात्र ने की आत्महत्या-

जानकारी के अनुसार छात्र का नाम 22 वर्षीय विकास कुमार पुत्र प्रमोद कुमार था, जो एमटेक का छात्र था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात खाना खाकर परिवार वाले अपने अपने कमरों में सोने चले गए थे। वही विकास रात भर पढ़ाई करता रहा। इसी बीच उसने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस बात की सूचना परिजनों को आज सुबह लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version