Site icon Khabribox

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव ‌के लिए जरूर करें मतदान, कुमाऊं कमिश्नर ने गीत के जरिये मतदाताओं को किया जागरूक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। जिसके लिए लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

मतदान के प्रति गीत से किया जागरूक

जिस पर अब कुमाऊं कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में गीत के जरिये मतदाता को जागरूक किया। उन्होंने सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ओलां” शीर्षक से गीत रिकॉर्ड किया है। इस गीत में वह स्थानीय बोली भाषा में समाज के हर तबके युवा, बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस गीत को सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Exit mobile version