Site icon Khabribox

उत्तराखंड: माई स्कीम पोर्टल लांच, आमजन को एक जगह पर मिलेंगी यह सुविधाएं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवासीय कार्यालय में बीते शुक्रवार को माई स्कीम पोर्टल लांच किया।

नागरिकों को मिलेगी यह सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि इस पोर्टल पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आमजन तक सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से मिल सकेंगी। साथ ही इस पोर्टल पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पुस्तिका ‘मेरी योजना’ में शामिल सभी योजनाओं को आनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। इससे नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की अद्यतन जानकारी एक ही मंच पर मिल सकेगी। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की समग्र जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें समयबद्ध तरीके से लाभान्वित करना है। पोर्टल पर प्रत्येक योजना से संबंधित पात्रता मानदंड, लाभ का विवरण, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा संबंधित विभाग की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की गई है।

Exit mobile version