Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस ने 315 बोर अवैध देसी तमंचा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है आपराधिक रिकॉर्ड

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध वस्तु व मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध  प्रचलित अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसके तहत डॉ. जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के दिशा निर्देशन, क्षेत्राधिकारी  महोदया लाल कुआं संगीता के पर्यवेक्षण डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक लाल कुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस चौकी हल्दुचौड़ प्रभारी सोमेंद्र सिंह द्वारा मय टीम के साथ रेलवे स्टेशन लाल कुआं के निकट चेकिंग के दौरान दिनांक 02.06.2023 की रात्रि, नगीना कॉलोनी ठोकर के पास, निकट रेलवे स्टेशन लाल कुआं से अभियुक्त शब्बीर अहमद पुत्र स्वर्गीय  कल्लन निवासी नगीना कॉलोनी के पास, बंगाली कॉलोनी थाना लाल कुआं जनपद नैनीताल उम्र 59 वर्ष को एक अदद 315 बोर अवैध देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया । जिस संबंध में कोतवाली लाल कुआं मैं मुकदमा अपराध संख्या – 126/2023 अंतर्गत धारा- 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2500/- का नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

अभियुक्त शब्बीर अहमद पुत्र कल्लन का आपराधिक इतिहास

1- मुकदमा अपराध संख्या:- 335/94 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
2- मुकदमा अपराध संख्या:- 648/98 धारा  25 आर्म्स एक्ट
3- मुकदमा अपराध संख्या:- 298/99 धारा 307 भादवि
4- मुकदमा अपराध संख्या:- 465/2000 धारा 307,332,354भादवी
5- मुकदमा अपराध संख्या:-465/2000 धारा 3/4 गुण्डा Act
6- मुकदमा अपराध संख्या:-686/2001 धारा 302/201 भादवि
7- मुकदमा अपराध संख्या:- 756/201 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तारी टीम में रहें शामिल
                                                          
 

उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह चौकी प्रभारी हल्दुचौड़
का0 चंद्रशेखर मल्होत्रा

Exit mobile version