Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रसिद्ध संस्थान हिमगिरी जी विश्वविद्यालय का बदला नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा यह विश्वविद्यालय

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित हिमगिरी जी विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया गया है। यह नाम बदलकर जिज्ञासा विश्वविद्यालय कर दिया गया है।

जिज्ञासा विश्वविद्यालय होगा नया नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध उच्च शिक्षा का अग्रणी संस्थान हिमगिरी जी विश्वविद्यालय अब जिज्ञासा विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में प्रोफेसर डॉ. बीएस और जिज्ञासा विश्वविद्यालय के कुलपति नागेंद्र पाराशर ने कहा कि हम जिज्ञासा विश्वविद्यालय के रूप में इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।

Exit mobile version