Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ईरान में फंसे प्रदेश के 35 व्यक्तियों के नाम विदेश मंत्रालय को भेजे, इस जिले से सबसे ज्यादा लोग शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। इजरायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं अब अमेरिका ने इजरायल की मदद से ईरान पर बड़ा हमला किया है। जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

विदेश मंत्रालय को भेजे नाम

वहीं उत्तराखंड से भी गृह विभाग ने ईरान में फंसे प्रदेश के 35 व्यक्तियों के नाम विदेश मंत्रालय को भेज दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 32 नाम हरिद्वार, दो नाम चमोली और एक नाम पौड़ी गढ़वाल जिले से है। इसके साथ ही गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर ईरान में फंसे व्यक्तियों की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना गृह विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिस पर माना जा रहा है कि जैसे ही मध्य एशिया में हवाई सेवाओं का संचालन शुरू होगा, वैसे ही फंसे हुए व्यक्तियों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Exit mobile version