उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब देहरादून के रायपुर में स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम समेत अन्य सभी खेल अवस्थापनाओं को एकीकृत करते हुए नया नाम दिया गया है।
दिया गया नया नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी खेल अवस्थापनाओं को एकीकृत करते हुए इन्हें रजत जयंती खेल परिसर नाम दिया है। इस संबंध में बीते मंगलवार को प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने आदेश भी जारी किए हैं।
📌📌हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हाकी ग्राउंड, तरणताल, बहुद्देश्यीय क्रीड़ा गृह व अन्य सभी खेल अवस्थापना को मानसखंड खेल परिसर के नाम से जाना जाएगा।
📌📌 रुद्रपपुर स्थित मनोज सरकार स्टेडियम, साइक्लिंग वेलोड्रोम और अन्य खेल अवस्थापनाओं को मिलाकर शिवालिक खेल परिसर नाम दिया गया है।
📌📌हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हाकी स्टेडियम, बहुद्देश्यीय क्रीड़ा गृह, तरणताल और अन्य सभी खेल अवस्थापनाओं को एकीकृत रूप से योगस्थली खेल परिसर के नाम से जाना जाएगा।
जारी विज्ञप्ति में दी यह जानकारी
प्रभारी अपर निदेशक खेल अजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि खेल विभाग की ओर से रायपुर खेल परिसर देहरादून का नाम रजत जयंती खेल परिसर, गौलापार खेल परिसर हल्द्वानी का नाम मानसखंड खेल परिसर, रुद्रपुर खेल परिसर ऊधमसिंहनगर का शिवालिक खेल परिसर और रोशनाबाद खेल परिसर हरिद्वार का नाम योग स्थली खेल परिसर किया गया है। रजत जयंती खेल परिसर के अंतर्गत निर्मित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सोसाइटी, मानसखंड खेल परिसर हल्द्वानी के अंतर्गत इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सोसाइटी, हॉकी ग्राउंड, तरणताल, मल्टीपरपज हॉल आदि, शिवालिक खेल परिसर ऊधमसिंहनगर के अंतर्गत निर्मित मनोज सरकार स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल, वेलोड्रम आदि, योगस्थली खेल परिसर हरिद्वार के अंतर्गत निर्मित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल, तरणताल आदि सभी अवस्थापना सुविधाओं का नाम पूर्ववत ही रहेगा, इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।