Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भव्य रूप से आयोजित होगी नंदादेवी राजजात यात्रा, सीएम ने व्यवस्थाओं को लेकर दिए यह निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की नंदादेवी राजजात यात्रा बेहद भव्य रूप से आयोजित की जाएगी।

अगले साल आयोजित होगी नंदा देवी राजजात यात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदा राजजात 2026 को भव्य बनाने का संकल्प लिया है। सीएम ने बीते दिनों इस संबंध में एक समीक्षा बैठक की। जिसमे जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में अगले साल होने वाली प्रसिद्ध नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए उसके सफल संचालन के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने को कहा। उन्होंने कहा कि यात्रा से संबंधित सभी पैदल मार्गों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा यात्रा के पड़ावों पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन तथा स्नान घरों की अच्छी व्यवस्था की जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ ‘डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम’ बनाया जाए तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएं। साथ ही यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। और मेडिकल कैंप और चिकित्सकों की पर्याप्त

Exit mobile version