Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आगामी 9 मार्च को उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 09 मार्च को होगा।

लोक अदालत का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के दिशा निर्देशों पर आगामी 9 मार्च को उत्तराखंड के सभी जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नैनीताल जनपद के न्यायालयों में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। 

Exit mobile version