Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025-26, उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीते इतने पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूड़की में राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया गया।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

यह आयोजन 16 से 18 जनवरी 2026 तक कोर विश्वविद्यालय, रुड़की में किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए कुल 336 दिव्यांग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में एसएसडी पीसी पीजी कॉलेज की छात्रा भारती अग्रवाल ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं दूसरी ओर 72 किलोग्राम भार वर्ग में रुड़की के ही मणिक आर्य ने कांस्य पदक जीता।

दी शुभकामनाएं

इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पैरा पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के कोऑर्डिनेटर प्रेमकुमार, जिला सचिव संजीव चौधरी तथा कोच आदेश डबराल ने विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई दी।

Exit mobile version