Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ओली में होगा नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन, जल्द तय होगी तिथि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली में वर्ष 2026 में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप आयोजित होनी है।

शीतकालीन खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात

इस चैंपियनशिप की मेजबानी चमोली जिले के औली को मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की कमेटी स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड के औली में करना प्रस्तावित किया है। हालांकि, अभी खेलों के आयोजन को लेकर तिथि तय नहीं हैं। इस संबंध में विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सचिव ने तिथि और तैयारियों को लेकर पर्यटन विभाग को पत्र लिखा है। इस संबंध में शीतकालीन खेलों को लेकर विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सचिव अजय भट्ट ने बताया कि प्रदेश को शीतकालीन खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है।

Exit mobile version