Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस, आयोजित होगा भव्य समारोह, 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को नकद इनाम राशि से किया जाएगा सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर देहरादून में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अवसर पर प्रदेश में हाल ही में जनवरी- फरवरी 2025 में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को नकद इनाम राशि भी दी जाएगी। जिसमें प्रदेश के खिलाड़ियों को कुल मिलाकर लगभग 22 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की जाएगी। इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परेड ग्राउंड में 29 अगस्त को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमे पांडवाज बैंड की प्रस्तुति भी होगी। इसके अलावा योगासन और मलखंब जैसी खेल विधाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री ने बताया कि समारोह में 38 वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को उनकी नकद इनाम धनराशि के 11.69 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले कुल 432 खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतने वाले उत्तराखंड के 27 खिलाड़ियों को भी नकद इनाम धनराशि वितरित कर सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version