Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां नेचुरलिस्ट ट्रेनिंग शुरू, इतने हजार प्रतिभागियों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल की ओर से नेचुरलिस्ट ट्रेनिंग शुरू हुई है।

पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के साथ ही स्थानीय समुदायों को मिलेगा रोजगार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में वन मुख्यालय स्थित मंथन हॉल में यह नेचुरलिस्ट ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस 15 दिन के प्रशिक्षण में युवा, गाइड और प्रकृति प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं। नेचुरलिस्ट ट्रेनिंग, टूर गाइड ट्रेनिंग, स्ट्रीट फूड उद्यमी प्रशिक्षण तथा एस्ट्रो टूर गाइड प्रशिक्षण युवाओं को दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में 2300 प्रतिभागियों को लाभ मिलेगा।

Exit mobile version