उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के पुरोला में नौसेना के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है और स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी हाइक 2 हेवन टीम के सहयोग से 6,387 मीटर ऊंची ब्लैक पीक (कालानाग) चोटी का सफल आरोहण किया।
विपरीत मौसम, बर्फीली हवाओं के बावजूद टीम ने हासिल की सफलता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नौसेना व हाइक 2 हेवन की टीम ने बीते पांच अक्टूबर को यह उपलब्धि दर्ज की है। ट्रेकिंग एजेंसी हाइक 2 हेवन की ओर से नौसेना की आइएनएस सातवाहन समेत अन्य इकाईयों के 13 जवानों के लिए यह अभियान आयोजित हुआ। जिसमें टीम तालुका, ओसला, रूइनसारा ताल, बेस कैंप क्यारकोटी, एडवांस बेस कैंप व समिट कैंप से होकर टीम शिखर तक पहुंची। इस दल में गाइड गोविंद शेरपा, भूपेंद्र शाही, अजीत रावत, दीपक रावत, कुलदीप रावत, ज्योति, इस्मिता व विक्की शामिल रहें।