Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा कार्यक्रम आयोजित, टीचर्स आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए 03 शिक्षक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूड़की से जुड़ी खबर है। यहां रुड़की स्थित शेफील्ड स्कूल में उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा कार्यक्रम आयोजित हुआ। देशभर से 109 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

शिक्षकों को किया गया सम्मानित

जिसमें जनपद के परिषदीय स्कूलों के तीन शिक्षकों को टीचर्स आइकॉन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार इसमें कार्यक्रम में अपने अनुभवों और विशिष्ट क्रियाकलाप करने के लिए जनपद के तीन शिक्षकों कंपोजिट स्कूल दमुपूरा से सहायक अध्यापक विनय कुमार पांडेय, उच्च प्राथमिक विद्यालय माला से सहायक अध्यापक देवेंद्र कन्हैया और कम्पोजिट विद्यालय भिलैया गांवखेड़ा के सहायक अध्यापक लाल करन को टीचर्स आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही देशभर से आए 109 नवाचारी शिक्षकों को टीचर्स आइकॉन अवॉर्ड और शिक्षाश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Exit mobile version