Site icon Khabribox

उत्तराखंड: NCRB की रिपोर्ट, महिला अपराधों में पिछले वर्षों की तुलना में आई 12 प्रतिशत की कमी, यहां देखें आंकड़े

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की कुछ दिनों पहले वर्ष 2024 की रिपोर्ट की जानकारी सामने आई है।

एनसीआरबी रिपोर्ट के आंकड़े

इस रिपोर्ट में महिला अपराध में पिछले वर्षों की तुलना में 12 प्रतिशत की कमी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते सोमवार को डा. नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराधों के बारे में एनसीआरबी की रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में महिलाओं के प्रति होने वाले कुल अपराधों में 12 प्रतिशत की कमी आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि महिला अपराध में हत्या के मामलों में वर्ष 2024 में 2023 की तुलना में 1.75 प्रतिशत की कमी आई है। केवल 56 मामले हत्या के दर्ज किए गए। दहेज हत्या के मामलों में 2024 में 2023 की तुलना में 20 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2024 में 530 अपहरण के मामले आए, जिसमें से 94 प्रतिशत मामलों का अनावरण किया गया। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के मामलों में भी 98 प्रतिशत मामलों का अनावरण हुआ है। साइबर अपराध के प्रति उत्तराखंड में पुलिस की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2024 में वर्ष 2023 की तुलना साइबर यौन अपराधों में 13 प्रतिशत की कमी आई है।

इन मामलों में कमी

वर्ष 2022 में 4,337 महिला अपराध के मामले राज्य में पंजीकृत हुए। वहीं, वर्ष 2023 में यह घटकर 3,808 हो गए। वहीं 2024 में महिला अपराध के 3,342 मामले ही सामने आए।

Exit mobile version