Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में एनडीआरएफ और आईटीबीपी की होगी तैनाती, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने केदारनाथ समेत राज्य के हालात जानें

इसी बीच चारधाम यात्रा से जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा को सुचारू रखने के लिए यहां एनडीआरएफ और आईटीबीपी की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की
उन्होंने केदारनाथ समेत राज्य के हालात जानें। जिस पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की आपातकालीन राहत एजेंसियों एनडीआरएफ, आईटीबीपी को तैनात किया जा रहा है। जिससे चारधाम यात्रा बाधित न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों में भी सतत निगरानी रखते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है।

Exit mobile version