Site icon Khabribox

उत्तराखंड NEET-UG काउंसलिंग: फर्जी एससी प्रमाण पत्र पर इस मेडिकल कॉलेज में मिला दाखिला हुआ रद्द, अब तक 16 एमबीबीएस सीटें निरस्त

​उत्तराखंड: उत्तराखंड NEET-UG काउंसलिंग में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से एमबीबीएस (MBBS) की सीटें हासिल करने का एक और मामला सामने आया है।

यह सीट रद्द

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला प्रशासन की सत्यापन रिपोर्ट के बाद हेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने दून निवासी कुसुम मल को राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में अनुसूचित जाति (SC) कोटे से आवंटित एमबीबीएस सीट को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर निरस्त की गई एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

प्रमाण पत्रों की जांच

​इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि अभ्यर्थी ने एससी आरक्षण प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। दस्तावेज की प्रामाणिकता जांचने के लिए विश्वविद्यालय ने इसे जिला प्रशासन के पास भेजा था। जांच रिपोर्ट में प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद विश्वविद्यालय ने सीट आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की। प्रो. जुयाल ने स्पष्ट किया कि विभिन्न जिलों से सत्यापन रिपोर्ट लगातार प्राप्त हो रही हैं और जैसे-जैसे फर्जीवाड़े की पुष्टि होगी, नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

​

Exit mobile version