March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: ऊर्जा कर्मियों की सचिव के साथ वार्ता विफल, कार्मिकों के हड़ताल में जाने से बढ़ सकती है आम जनता की मुश्किलें

उत्तराखंड राज्य से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में तीनों निगमों के ऊर्जा कर्मियों की सचिव और फिर मुख्य सचिव से वार्ता विफल होने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार की आधी रात से ही हड़ताल शुरू कर दी है।

3500 से ज्यादा कार्मिक हड़ताल पर गए-

ऊर्जा कर्मियों की सचिव और फिर मुख्य सचिव से वार्ता विफल होने के बाद ऊर्जा के तीन निगमों के 3500 से ज्यादा कार्मिक सोमवार की मध्यरात्रि से हड़ताल पर चले गए।

14 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर-

जिसमें एसीपी की पुरानी व्यवस्था की बहाली और समान काम के लिए समान वेतन समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। जिससे इस हड़ताल से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।