Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गंभीर रोगग्रस्त शिक्षकों के तबादले पर नया पेंच, अब यहीं मेडिकल सर्टिफिकेट होंगे मान्य, जानें

उत्तराखंड: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे शिक्षकों के अनुरोध आधारित स्थानांतरण को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है।

आदेश जारी

नए निर्देशों के अनुसार, असाध्य/गंभीर रोगों से पीड़ित शिक्षकों के तबादला आवेदनों के लिए 1 जनवरी 2025 अथवा उसके बाद जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र ही मान्य होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले जारी किए गए सभी पुराने प्रमाण-पत्रों को विभाग ने सिरे से खारिज कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार सिमल्टी ने इस नए नियम की पुष्टि की है। विभाग ने अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए 17 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए थे। अब केवल उन्हीं आवेदनों पर विचार किया जाएगा जिनके पास निर्धारित तिथि के बाद का नवीन मेडिकल सर्टिफिकेट होगा।

Exit mobile version