Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नई पहल: प्रदेश से दुबई भेजी गई सेब की पहली खेप, किसानों के उत्पादनों के निर्यात के लिए महत्वपूर्ण कदम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड से दुबई के लिए 1.2 मीट्रिक टन सेब (किंग रोट प्रजाति) की पहली खेप भेजी गई है।

भेजी गई पहली खेप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार के वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बीते गुरुवार को शहर के एक होटल से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अगर सेब की यह खेप सफल रहती है, तो यह किसानों के उत्पादनों के निर्यात के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। यह खेप कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से भेजी गई है। बताया कि यह खेप राज्य की कृषि-निर्यात प्रणाली को मजबूत करने के लिए एपीडा के व्यापक रोडमैप का हिस्सा है। आने वाले दिनों में एपीडा का ध्यान राज्य के बाजरे, मोटे अनाज, जैविक उत्पादों, दलहनों, खट्टे फलों, कीवी, जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों के निर्यात को बढ़ावा देने पर रहेगा। आगे बताया कि इसके साथ ही, किसानों और निर्यातकों को निकटतम सहयोग प्रदान करने के लिए एपीडा जल्द ही दून के आइटी पार्क में उपसक भवन स्थापित करेगा।

Exit mobile version