Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ड्रॉपआउट्स और बेरोजगार युवाओं के लिए नई पहल, फ्री ट्रेनिंग के साथ मिलेगी नौकरी, जानें कैसे करें आवेदन

उत्तराखंड: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं और किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले (ड्रॉपआउट) छात्रों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है।

देखें यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश सरकार कौशल विकास विभाग के माध्यम से एक विशेष योजना लेकर आई है, जिसके तहत युवाओं को निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण देकर उद्योगों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
​प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के अंतर्गत चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्योगों की मांग के अनुसार राज्य में ही दक्ष ‘मैन पावर’ तैयार करना है।


​इन युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

​इस योजना के तहत राज्य के सात चुनिंदा जिलों—देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, चमोली और नई टिहरी में मुफ्त स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ पढ़ाई छोड़ने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
• ​शैक्षणिक योग्यता: 10वीं और 12वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
• ​आयु सीमा: 15 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
• ​प्रशिक्षण की अवधि: अभ्यर्थियों को 3 से 4 महीने की व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) ट्रेनिंग दी जाएगी।


​कैसे करें आवेदन

​इच्छुक युवा घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
•  ​ऑनलाइन आवेदन लिंक:https://uksds.uk.gov.in/CandidateRegistration/
•  ​आधिकारिक वेबसाइट:https://uksds.uk.gov.in/
•  ​टोल फ्री नंबर: किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 18008902414 पर संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version