Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नई पहल: राज्य के डिग्री कॉलेजों में  प्रवेश के लिए स्थापित होंगे हेल्प डेस्क, विद्यार्थी इतने जून तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य के डिग्री कॉलेजों में अब प्रवेश के लिए नयी पहल शुरू की जा रही है। इसके लिए राज्य के डिग्री कॉलेजों में  प्रवेश के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी।

देखें वेबसाइट

मीडिया  रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं का समाधान करा पाएंगे। डिग्री कॉलेजों में एक जून से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। एडमिशन के लिए 30 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। इस बार विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रदेशभर के सभी डिग्री कॉलेजों में हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए निदेशालय व शासन स्तर से प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
एडमिशन के लिए विकल्प चुनने का मौका मिलेगा। डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए उच्चशिक्षा विभाग के ऑनलाइन समर्थ पोर्टल में आवेदन के लिए वेबसाइट के लिंक https://ukadmission.samarth.ac.in/ पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Exit mobile version