Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकार की नई पहल, अब योग केंद्रों को इस आधार पर दी जाएगी स्टार रेटिंग, मिलेगा यह लाभ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब योग केंद्रों की स्टार रेटिंग की जाएगी। उत्तराखण्ड शासन ने इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने और पारदर्शिता लाने के लिए यह प्रकिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

उत्तराखण्ड योग नीति-2025 का हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें योग केंद्रों को स्टार रेटिंग दी जाएगी। इससे योग साधकों को मानक सेवाएं मिलेंगी और संस्थानों को भी प्रतिस्पर्धा के चलते सेवाओं का स्तर बेहतर करना होगा। आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि राज्य में संचालित सभी योग केंद्रों को अनिवार्य रूप से अपुणी सरकार पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण कराना होगा। केवल पंजीकृत संस्थानों को ही योग नीति-2025 में निर्धारित वित्तीय लाभ और अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। शासन के अनुसार योग केंद्रों को मिलने वाली स्टार रेटिंग उनकी सेवाओं, बुनियादी ढांचे, प्रशिक्षकों की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम की उपयोगिता और साधकों की सुविधा जैसे मानकों पर आधारित होगी।इस संबंध में सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने आदेश जारी किया है।

Exit mobile version