Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस गांव की नई पहल: ‘एक ही लक्ष्य एक ही सपना, आदर्श गांव बने अपना’ थीम के जरिए लोगों को किया जागरूक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टनकपुर में बीते कल शुक्रवार देर शाम भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने छीनीगोठ गांव में बैठक की।

गांव की तरफ से नई पहल शुरु

जिसमें छीनीगोठ गांव के ग्रामीणों ने ‘एक ही लक्ष्य एक ही सपना, आदर्श गांव बने अपना’ थीम के जरिए लोगों को जागरुक किया। मिली जानकारी के अनुसार बताया कि इसके तहत समिति का गठन किया जाएगा। जो प्रत्येक गांव में जाकर युवाओं को नशे के प्रति जागरुक करना, गांव की तमाम समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उजागर करना, प्रत्येक शनिवार और रविवार को गांव में सफाई अभियान चलाए जाना सहित तमाम कार्य किए जाएंगे।

बैठक में रहें उपस्थित

इस मौके पर जगदीश पंत, बलवंत सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, राजन जोशी, गोविंद चौड़ाकोटी, श्याम दत्त पांडे, नवीन जोशी, संजय चौड़ाकोटी, दीपक जोशी, हरीश जोशी, प्रदीप, दीपक गहतोड़ी आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version