Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अब सफारी के‌ बदले‌‌ नियम, अब मोबाइल फोन ले जाने पर रहेगी पाबंदी, जानें वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक पंहुचते है। इस बीच यहां से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है।

लिया यह फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां प्रशासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है। अब यहां पर्यटक सफारी के दौरान मोबाइल अपने साथ नहीं ले जा पाएंगे। हालांकि, प्रकृति और वन्यजीवों की फोटोग्राफी करने वाले पर्यटकों को DSLR जैसे प्रोफेशनल कैमरे ले जाने की इजाजत रहेगी, लेकिन वह बिना शोर-शराबे के अपने अनुभव को कैमरे में कैद कर सकते हैं।

नई व्यवस्था लागू

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला प्रशासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें वन्यजीवों के प्राकृतिक घर में इंसानों की दखलअंदाजी कम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में पार्क के डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेशों को जमीन पर उतारने के लिए नई गाइडलाइन तैयार की जा रही है। इस नई व्यवस्था के चलते जंगल में एंट्री से पहले ही पर्यटकों को अपने मोबाइल फोन गेट पर जमा करने होंगे। यह नियम सिर्फ सैलानियों पर नहीं, बल्कि रजिस्टर्ड टूर गाइड, जिप्सी ड्राइवर, नेचरलिस्ट और यहां तक कि कोर जोन में मौजूद होटल और लॉज के कर्मचारियों पर भी लागू होगा। इसके साथ ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version