Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षा की नई पहल, ‘अंधे मोड़ों’ पर अब नहीं होंगे हादसे, परिवहन विभाग लगाएगा ‘कॉन्वेक्स मिरर’

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन और पुलिस विभाग ने एक बड़ी और अनूठी पहल शुरू की है।

विभाग की पहल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत पहाड़ी रास्तों के खतरनाक मोड़ों और दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक स्पॉट्स’ पर अब कॉन्वेक्स मिरर (उत्तल दर्पण) लगाए जाएंगे, जिससे चालकों को मोड़ के दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों की जानकारी पहले ही मिल सके। परिवहन विभाग के मुताबिक, इन जगहों पर कॉन्वेक्स मिरर लगने से चालकों को सड़क की दूसरी दिशा का साफ दृश्य दिखाई देगा, जिससे वे समय रहते अपनी गाड़ी की रफ्तार को नियंत्रित कर सकेंगे और सुरक्षित आगे बढ़ सकेंगे।
​इस कदम से पहाड़ों में होने वाली आमने-सामने की भीषण टक्करों की आशंका काफी हद तक कम हो जाएगी।
​’ब्लैक स्पॉट्स’ का किया गया चिह्नीकरण

​पुलिस और परिवहन विभाग ने मिलकर राज्य के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पाट्स की एक सूची तैयार की है।
चिन्हित किए गए इन सभी संवेदनशील स्थानों पर न सिर्फ कॉन्वेक्स मिरर स्थापित किए जाएंगे, बल्कि अन्य सुरक्षा मानकों को भी और अधिक मजबूत किया जाएगा। परिवहन विभाग जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी में है।

Exit mobile version