Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के नवनियुक्त निदेशक ने अपने पद से दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के नवनियुक्त निदेशक ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

स्वास्थ्य को बताया वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवनियुक्त निदेशक प्रो. आकाश सक्सेना ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। बीते चार अक्तूबर को संस्थान को प्रो. आकाश सक्सेना के रूप में नया नियमित निदेशक मिला था। उन्होंने नौ अक्टूबर को कार्यभार संभाला था। संस्थान में तीन फरवरी 2018 से नियमित निदेशक नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने स्वास्थ्य को इस्तीफे का कारण बताया है। उन्होंने तकनीकी शिक्षा सचिव व संस्थान के बीओजी (बोर्ड ऑफ गर्वनेंस) उपाध्यक्ष डा. रंजीत कुमार सिन्हा को इस्तीफा सौंपा है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।

Exit mobile version