Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नवविवाहित ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के खटीमा के चकरपुर में एक नवविवाहिता का फंदे से शव लटका मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

नवविवाहित की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक कुटरी निवासी उर्मिला (21) पत्नी जीवन सिंह का शव रविवार देर शाम कमरे में पंखे पर अपने दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। काफी समय से कमरा बंद देख पति ने कमरे में झांककर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। विवाहिता का मायका चल्थी, चंपावत में है। उसका विवाह मार्च 2023 में कुटरी निवासी जीवन के साथ हुआ था। वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच कर रहीं हैं।

Exit mobile version