Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जोशीमठ के बाद टिहरी में मंडराया खतरा, सैकड़ों घरों में पड़ी दरारें, लोगों को सता रहा बेघर होने का डर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव होने से घरों में दरारें पड़ रही है। लोगों को घरों से छोड़ जाना पड़ रहा है। जोशीमठ का अस्तित्व खतरे में है। इसी बीच खबर सामने आई है कि जोशीमठ, कर्णप्रयाग के बाद टिहरी में खतरा मंडराने लगा है।

टिहरी के लोगों में बढ़ा डर

मिली जानकारी के अनुसार टिहरी झील से सटे भटकंडा गांव की दीवार में दरार देखने को मिल रही है। मजबूरों और दहशत के बीच लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है। लोग डर के चलते किराए के घरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं। यहां उत्‍तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में भी सैकड़ों भवन और होटलों पर दरारें दिख रही हैं। जोशीमठ की घटना सामने आने के बाद यहां के लोगों को बेघर होने का डर सताने लगा है।

Exit mobile version